उत्तरप्रदेश
यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा, हादसे में 7 लोगों की मौत,जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल
यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा, हादसे में 7 लोगों की मौत,जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल
#Mathura यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा, हादसे में 7 लोगों की मौत,जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल
संजीव भाटी उत्तर प्रदेश
7 मई 2022 उत्तर प्रदेश-मथुरा-यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा होने की खबर आ रही है। ये हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 68 पर हुआ है।
एक्सप्रेस वे पर वैगनआर कार को एक अज्ञात वाहन ने इतनी जोर की टक्कर मारी, जिसकी वजह से हादसा इतना भयावह हो गया। इस हादसे में मौके पर 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा कि आगरा से नोएडा की ओर जाते समय ये हादसा हुआ।
एक्सप्रेस वे में थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 68 पर हुए इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जहां पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना नौहझील क्षेत्रान्तर्गत बजाना कट 68- माइलस्टोन यमुना एक्सप्रैस-वे के निकट हुई सडक दुर्घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण मथुरा द्वारा दी गयी बाइट ।
थाना नौहझील क्षेत्रान्तर्गत बजाना कट 68- माइलस्टोन यमुना एक्सप्रैस-वे के निकट हुई सडक दुर्घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण मथुरा द्वारा दी गयी बाइट । pic.twitter.com/PLnPrJXXro
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) May 7, 2022